#,कोरोना के बाद सुरु होगी जिंदगी की एक और जंग

कोरोना क्या कभी खत्म होगा, क्या लॉकडाउन खुलने के बाद जिन्दगी फिर से वैसी ही चलेगी.. इस तरह कई सवाल लगातार लोगों केजेहन में घूम रहे है। खास कर उन लोगों के मन में हजारों सवाल है जो नौकरीपेशा है। कानपुर समेत आसपास के जिलों और दूसरे पं्रात में काम करने वालो लाखों कामगारों, मजदूरों के सामने एक बड़ा सवाल मुंह बाये खड़ा है कि क्या इतनी जल्दी हम कोरोना को मात दे देंगे, क्या फिर से वहीं दिन वापस आयेंगे। जिस तरह से सरकारी ने लॉक डाउन किया, उसके बाद बड़े से लेकर छोटे उद्योगों पर संकट आया है, उससे एक बात तो साफ है कि आने वाले दो तीन माह बाद बेरोजगारी और कई उद्योगों पर ताले लग सकते है। ऐसे में यूपी के करीब पांच लाख से ज्यादा मजदूरों और कामगारों पर रोजी रोटी का संकट आने वाला है। सकंट अभी भी सामने है, पर लॉक डाउन और कोरोना के खौफ के सामने यह सकंट छोटा लग रहा है। एक्सपर्ट की माने तो दिल्ली, पंजाब, गुजराम, मुंबई, सूरत, समेत बड़े शहरों में यूपी के लाखों युवा, मजदूर नौकरी करते थे। जैसे तैसे लाखों लोग अपने प्रदेश में वापस आ गये, पर उन्हें चिंता सता रही है कि क्या वे पहले जैसे अपनी नौकरी पा सकेगें। ये सवाल इसलिये उठ रहा है कि क्योंकि सरकार के पास कोई ठोस प्लान नहीं है। सरकारी खजाना जिस तरह से खाली हो रहा है उसके बाद विकास कार्य समेत अन्य कार्यो के लिये हर सरकार को खजाना भरना होगा, इसके लिये कई रास्तों से टैक्स की मार पड़ने वाली है जिसका सीधा असर उन उद्योगों पर पड़ेगा जो हर रोज बीस से तीस हजार का कारोबार करते है। इस कड़ी में लाखों लोगों का बेरोजगार होना तय है। सैकड़ों कम्पनियों ने तो पहले ही छटनी कर दी है। ऐसे में सरकार से उम्मीद लगाये लाखों लोगों को सिर्फ आश्वासन का लॉलीपॉप मिलेगा। ये हालात पूरा साल रहेंगे। @pathan 

Comments