#vikashdube,सियासी रिस्तो की आपराधिक अकड़, काली कमाई को सफेद करने की जय पकड़

गले में मोटी से सोने की चेन, हाथों की ऊंगलियों में सोने की ंअंगूठी, कमर में पिस्टल और लग्जरी गाड़ियों से घूमने वाला जय बाजपेई कभी मामूली नौकरी करता था। दूसरों के लिये चाय बनाने वाले जय बाजपेई पर मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा बरसी की चार साल में वह करोड़पति बन गया। आज जब उसकी काली करतूत सामने आ रही है तो पता चला कि सारा धंधा ही काला था। सत्ताधारी पार्टी का झंडा ऊंचा करके लॉक डाउन में मानव सेवा करने वाने जय बाजपेई और उसके भाई का क्षेत्र में वर्चस्व बोलता था।
दो साल पूर्व दोनों भाई ने मचाया था तांडव
ब्रहमनगर के जिस आलीशान मकान में जय रहता था वहां कई दरोगा सिपाही भी रहते है। बजरिया पुलिस की इस पर खास कृपा रही है। दो साल पूर्व एक नेता के खास से रजय बाजपेई का झगड़ा हुआ था जिसमें गोलियों के साथ पथराव हुआ था। उस वक्त के एसएसपी अखिलेश मीणा ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये थे। पर सत्ता की हनक के चलते जय ने खुद को मुकदमों से बचा लिया था। 
बिकरू गांव में बगिया में होती थी अय्याशी की पार्टी
बिकरू गांव में विकास दुबे का वर्चस्चव के साथ हर माह जय बाजपेई बिकरू गांव जाता था। उसकी मोबाइल से मिली लोकेशन में हर माह उसकी मौजूदगी रही। है, आसपास के गांव में चर्चा रही कि नये युवकों को विकास से जुड़ने का शौक था और इस शौक को अपने फायदे के लिये भुनाने के लिये विकास उन्हें शराब, शबाब, और असलहों के  जरिये पूरा करता था। जय अक्सर लग्जरी गाड़ियों से शराब और दूसरे गाड़ियों में लड़कियां जाती थी जो रात भर अय्याशी के लिये वहां रोकी जाती थी। 
विकास के गुर्गे को ढेर कर दिया, विकास बच गया
विकास के गुर्गे अमर को हमीरपुर में मार गिराने के बाद एसटीएफ विकास के पीछे पड़ी है। जब तक वह हाथ नहीं लगता उसके खास लोगों पर मौत मंडरा रही है। आशंका है कि विकास  दिल्ली-एनसीआर में छुपे होने की जानकारी मिल रही है। एसटीएफ समेत अब कई प्रदेशों की पुलिस भी यूपी के इस सबसे बड़े इनामिया बदमाश को खोजने में लग गयी हैै। यह भी आशंका है एनकाउंटर से बचने के लिए विकास दिल्ली या ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने नोएडा कोर्ट और आसपास के सभी रास्तों पर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस कर्मी सड़क पर आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच करने के साथ ही कोर्ट के अंदर आने वाले हर व्यक्ति की पड़ताल कर रहे हैं।
विकास की धरपकड़ के लिए स्थानीय पुलिस तो अलर्ट पर है ही, एसटीएफ की टीमें भी दिल्ली-एनसीआर में चक्कर काट रही हैं।

Comments