5 दिन की सुहागन , फिर विधवा और अब हो गयी नाबालिग

गैंगस्टर मामा ने तमचें क नोंक पर सुहागन बनाया था, तो पुलिस की गोली से विधवा हुई खुशी के मामले में एक नया मोड़ आ गया। अब पता चला कि खुशी तो नाबालिग थी। अपनी ही शादी में झूम कर नाचती दिख रही खुशी को अमर दुबे । बिकरू कांड में मुख्य आरापित विकास दुबे के दाहिने हाथ और सबसे खास अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने उसे आरोपी बनाकर जेल भेजा। पुलिस का कथन था कि घटना के वक्त खुशी और उसकी सास पुलिस वालों की लोकेशन बतर कर कह रही थी यहां पुलिस वाले छूपे है मारों सभी को। खुशी के जो जाने के बाद जब पता चला कि तीन दिन ,खुशी के परिवार ये शादी से खुश नही थे पर गेंगस्टर कथित मामा विकास दुबे के असलहों के खौफ में शादी करनी पड़ी। जिस अमर दुबे से शादी की गयी वह भी कई मुकदमों में लिप्त था। शादी के तीसरे दिन देश को हिला देने वाला मामला हुआ था। बिकरू कांड में बुधवार को एक और नया मोड़ आ गया। विकास के दाहिने हाथ रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी को नाबालिग बताया गया है। बुधवार को विशेष न्यायाधीश डकैती की कोर्ट में खुशी की 5, 8 और 10वी की मार्कशीट की प्रतियां दाखिल की गई। इनके आधार पर खुशी को नाबालिग घोषित करने की मांग की गई है। इन दस्तावेजों को सही माना जाए तो अमर दुबे ने नाबालिग से विवाह किया था। वैसे देखा जाए तो खुशी के जीवन में शादी की खुशियों को महज तीन दिन की ही जगह मिली थी। हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे ने अपने घर पर खुशी और उसके परिवार वालों को बुलाकर 29 जून को खास गुर्गे अमर दुबे से शादी कराई थी। धूमधाम के साथ की गई इस शादी में कई लोग भी शामिल हुए थे, शादी के फोटोग्राफ वायरल होने पर बीट प्रभारी केके शर्मा की भी विकास से नजदीकियां उजागर हो गई थीं।कोर्ट में दिये गये दस्तावेजों के आधार पर उसे नाबालिग बता रहे परिवार ने कई और राज बताये। है अब पुलिस को फिर से इस मामले में आरोपिता के खिलाफ जांच करनी होगी। वहीं उसकी संलिप्ता को पूु्रफ करने में पुलिस को नाकों चने चबाने पड़ेगें।

Comments