कुछ भी लिखने से पहले ये बता दूं कि मेरा अशय किसी पत्रकार साथी को बदनाम करना, या खुद को उससे ज्यादा साफ सुथरी छवि का बताना नहीं है। बस कुछ पुलिस मित्र और शाम को बियर लगाने के बाद सिंकदर बनने वाले मित्रों ने फोन करके कह दिया क्यों मोटी रकम खाते है तभी पत्रकार कहलाते है.. ये सुनकर मेरा माठा ठनक गया। तुरन्त गाडी से नीचे उतरा..
वहीं पुरानी वाली ओल्ड मॉडल वैगन आर, जिसमें जगह जगह पेंट उखड़ रहा है, कई जगह से पिचकी भी हुई है। एसी तो चलाता नहीं पेट्रोल ज्यादा लगता है, फिर पूंछा भाई क्या हुआ तो उन साहब ने कुछ के नाम गिना दिये फंला ने इतना पेल दिया
उतना पेल दिया, हमे भी गुस्सा आ गयी हौंक दिया कि काहे तुम्हे कितना मिला, हंसने लगे नहीं यार कुछ में लेता नहीं,, ये और बात है कि किसी को ये देते भी नहीं है।
खैर ट्रैक पर आ ते है।बातों बातों में बताया कि बड़का पेपर वाले ने फलां चैनल वाले ने अरे सुनो यटÞयूब वाले भईयां है न अरे वहीं जिनके पास बड़ी वाली कार है उन्होंने तो खनन वाले की मां ही.... कर दी। इत्ता सुनते ही हमे भी पत्रकार होने पर गर्व होने लगा, कि हमारे भाई झंडे गाड़े दे रहे है। घर जाकर यह जिक्र बीवी के सामने कर दिया। सारा गर्व निकल गयाÑ, बोली सीखों, 14 साल तीन महिने हो गये, कुछ बड़े बैनर में भी काम कर ही लियों है किसी की कृपा से, जिसमें कर रहे वह भी ठीक है.. पर क्या फायदा एक मकान, बड़ी कार, बैंक बैेंलेस और घर में कोई काम हो तो नेता, वेता, पुलिस वाले भी नहीं दिखे तो पत्रकार काहे के। अब मूड और खराब हो गया लेओ, यहां तो बताना भी गुनाह हो गया। गुस्से में आ गये, तब से क्लाइंट खोज रहे है कोई मिले तो हमऊ कहेेंग
हमारे पास खनन, बिल्डिंग,डीएल, वाहन स्टैंड, किसी को छूडाना, फंसाना, पुलिस से सेटिंग करके गलत धधा करने वालों की बैंड बजाना, मुकदमों में नाम जुड़वाना, हटवाना, रेलवे में अवैध वेंडरिंग कराने समेत पत्रकारों द्वारा कराये जाने वाले सभी काम पूरी बेइमानी से कराये जाते है।
क्योंकि मोटा माल खायेंगे तभी तो पत्रकार कहलायेंगे।
साभार बर्निंग न्यूज,किसी को खास तौर पर टारगेट करके नहीं लिखा भाई, इसलिए बुरा न माने बस व्यंग खुद पर भी बनता है
अब बीवी को क्या पता था कि मै इतना भी दूध का धूला नहीं हूं मौका मिलते ही एक दौ चौका मार लेता हूं पर मेरे से ज्यादा होशियार लोग भी कानपुर में है तो इसमें मेरी क्या गलती, वैसे भी मेरा हिसाब सीधा है कभी मिले तो खाओ, नहीं तो प्रभु इतना दे रहा है मेहनत से शौक और बीवी बच्चे पल जाते है।
इसका मतलब ये नहीं कि चाहिये नहीं।
किसी को भड़ास निकालनी हो तो मुढे 9305120350 पर फोन कर सकता है बस गाली गलौच न करें,
टेलर दे सकता है, धन्यवाद
Comments
Post a Comment