कहा था पति सामने होता तो मार देती गोली@अस्थिकलश पकड़कर बोली, ये कियो कर दिया

आठ पुलिस वालों की पत्नियों को बेवा करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के कृत्य पर उसे खुद गोली मारने की बात कहने वाली उसकी पत्नी रिचा पति की अस्थ्यिां देखकर फफक रो पड़ी। उसकी आंखों में पति को खोने का गम ज्यादा था। किसी भी सवाल का जवाब तो नहीं दिया पर इतना जरूर कह गयी कि पति गुंडा था तो पुलिस कौन सा शरीफ थी। 
2 जुलाई की रात सीओ देवेन्द्र मिश्रा से पुरानी खुन्नस, पैसों का रौंब, खाकी से पकड़ और नेताओं के दम पर कमाई अकड़ में विकास दुबे ने खुद की लंका में आग लगा ली थी। सीओ बिल्हौर रहे देवेन्द्र मिश्रा से पुरानी खुन्नस और मुठभेड़ में मार दिये जाने के खौफ में उसने अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला था, एक सीओ, तीन दरोगा, चार सिपाहियों को मौत की घाट उतारने वाले विकास दुबे से एसटीएफ नेबदला तो ले लिया पर अपने पीछे कई सवालों को छोड़ दिया। 
विकास दुबे की पत्नी ने कहा था मार देती गोली
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने कहा था कि उसके पति ने उसकी और बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी। घटना वाली रात फोन करके कहा था घर से निकल जाओ झगड़ा हो गया। सुबह उसे पता चला कि पति ने आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी। उसे पति के कृत्य पर इतना क्रोध था कि कहा था विकास सामने होता तो गोली मार देती। 
मंगलवार को विकास की पत्नी रिचा बेटे के साथ भैरवघाट आयी और पति की अस्थियां ली।जहां विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया था। यहां से दोनों ने विकास दुबे की अस्थियां ली। इसके बाद सीधे लखनऊ चले गए।
रिचा के मुताबिक पति एक गंभीर बीमारी से जुझ रहा था, जिसके चलते उसका गुस्सा भड़कता जा रहा था। ये घटना उसी का नतीजा है। 
विकास की पत्नी रिचा अचानक पति की अस्थियां लेने क्यों पहुंची। एसटीएएफ और कानपुर पुलिस भी चौकन्ना हो गयी। दरअसल अभी तक रिचा दुबे को पुलिस ने क्लीनचिट नहीं दी है। राजनीति रसूख रखने वाली रिचा पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। न उसकी इसमें कोई संलिप्ता सामने आयी है।

Comments