हाथों में आईफोन. शहर के पॉश इलाके में बड़ी अपार्टमेंट में रेंट पर लिया गया फ्लैट, एमबीए की पढ़ाई के साथ लग्जरी कार और खूबसुरत गर्लफेंड। जाहिर इस तरह की लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने वाले किसी शख्स को देखकर दिल मचल जाता है। फिर मन में ख्याल आता है कि करता क्या होगा?बड़ा कारोबार होगा... हो सकता है बड़े बाप की औलाद हों...
पर जरूरी नहीं जैसा सोंचा जाया वैसा ही हो। चलिये आपको शहर के दो ऐसे लोगों के बारे में बताते है जिनकी शाम हुक्काबार में बीयर पीते हुए फ्लैट में अय्याशी करते गुजरती है। पर अचानक रात के दो बजे लग्जरी कार से दो युवक निकलते है। किसी दूर दराज के गांव में जाते है, इनके कुछ साथी भी एक्टिव हो जाते है।
गांव सुनकर आप ये मत सोंचना कि गांव में सेवा करने या छूप कर ये राबिन हुड जैसा कुछ काम करते होंगे।
इनकी सच्चाई कुछ इस तरह है
दरअसल रात के वक्त महंगी गाड़ी से निकले वाले दोनों युवक और इनके कुछ साथी कानपुर के आसपास केजिलों में सक्रिय होते है। गांव में जाते है, अपने साथियों की मदद से गरीब गांव वालों की गाय, बकरी, बकरा, चुरा लेते हैे। सुबह होने तक पशु मंडी पहुंचते है जहां इनकी सेटिंग तगड़ी होती है। देखते ही देखते कुछ घंटों में आठ से दस हजार कमा कर लौट पड़ते है अपनी है अपनी शराफात की दुनिया में ।
कौन है ये लोग
ऐसे कई गैंग कानपुर और आसपास के जिलों में सक्रिय है। ताजा मामला है कानपुर देहात का जहां पुलिस ने दो भाईयों को पकड़ा। एक का नाम है सैफ और दूसरा आसिफइनके पासे नकदी, एटीएम कार बरामद हुई। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि गांव में जाकर या हाईवे किनारे घूमते पशुओं को अपने लोगों की मदद से उठा लेते है फिर उन्हें बेंच देते है।
दरअसल आपने हाईवे पर अक्सर गाय या पड़वा बैठा देखा होगा, ये इनका साफ्ट टारगेट होते है। रात में लग्जरी गाड़ी से उतर कर दो तीन जानवर वाहन में लादते है आगे ये लग्जरी कार से चलते है ताकि किसी को शक न हो। पुलिस दिखे तो पीछे आ रहे साथियों को आगाह कर दे। या खुद खरीदार बन जाते थे।
गाय, पड़वा 10 से 15 हजार में बिकता है तो बकरे को पांच से दस हजार में बेंचते थे।
इसके अलावा हाईवे पर एक गैंग और सक्रिय मिलेगा, लग्जरी गाड़ियों से जो पशुओं को लादकर चलने वाले वाहनों को रोक कर अवैध वसूली करता है। कभी कभी ये खुद को पशु रक्षा दल का बताकर मारपीट करने से गुरेज भी नहीं करते है। फिलहाल दन्हें पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है।
Comments
Post a Comment