अपराधियों का खौफ तब नहीं बढ़ता जब पुलिस उन्हें नहीं पकड़ती है, उनका खौफ तब सर उठाता है जब जनता उनके खिलाफ मुंह नहीं खोलती है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ जो समाज के दुशमन है उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के लिये जनता का सहयोग जरूरी है। शायद यही वजह थी कि शहर में तैनाती के बाद आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने टॉप टेन अपराधियों के पोस्टर शहर में लगवा कर जनता से मूक समर्थन मांगा था। गुपचुप तरीके से पुलिस को इसका फायदा भी मिला था।
बिकरू कांड के बाद टॉप टेन अपराधियों पर शहर पुलिस ने फिर से निगाह टेड़ी की है। शहर के डीआईजी प्रितिंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे बदमाशों की सूची बनायी है जो टॉप टेन में है। आईये पहले आपको उनके बारे में बताते है।
सबसे पहले टॉप टेन सूची में है चौबेपुर का नामी बदमाश शिव तिवारी। शिव तिवारी पर लूट, खनन , विकास दुबे का खास साथी होने का तमगा भी लगा है। जमीनों पर कब्जे और कई बार फायििरंग कर चुके है इस बदमाश को टॉन टेन सूची में शामिल किया गया है।
दूसरा है रामू तिवारी।
ये वहीं रामू तिवारी है जो एक विधायक के नाम पर एसओ विनय तिवारी के लिये मुखबरी करता था। विकास के गुर्गो को शराब, असलहा और उनका दो नम्बर का माल ठिकाने लगाने में अहम भूमिका रही। कुछ माह पूर्व एक गांव में पथराव कर चुका है।
3 है वितुल दुबे, बिकरू का यह बदमाश विकास दुबे का बेहद खास है। रिश्ते में आता है।
वहीं जूही का पप्पू कुरैशी, इसके ऊपर गोकशी, बवाल समेत कई संगीन मामले दर्ज है।
नये युवकों को नशे का लती बनाने वाले सुशील बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है। पुलिस की मेहरबानी से यह बचा हुआ था। 1993 में डकैती और लूट की घटना को अंजाम दे चुका है।
वहीं नजीराबाद में विकास दुबे के खंजाची जय बाजपेई के दोनों भाई रजय और शोभित को भी टॉप टेन सूची में शामिल किया गया है।
बता दे कि रजय और शोभित ने कई बार क्षेत्र में फायरिंग, आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। इनके ऊपर एक विधायक का सीधा हाथ था।
अगर आपको इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो पुलिस को जरूर सूचना दे।
Comments
Post a Comment