विकास दुबे के खौफ में एक नाबालिग रातों रात बालिग हो गयी, 48 घंटे में उसकी सुहाग की सेज तैयारकरने के साथ शादी की पूरी स्क्रिप्ट लिख दी गयी। पर किसी ने नहीें सोंचा था कि अपनी ही शादी में खौफ से हंसने वाली खुशी की खुशियों पर कथित मामा की करतूत से विधवा होने का ग्रहण लग जायेगा। अब कोर्ट ने भी माना कि जिस खुशी को पुलिस ने अपराध में जेल भेजा है साबित करना मुशकिल है।
पनकी निवासी एक गरीब परिवार की बेटी खुशी की शादी बिकरू के गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने भतीजे अमर दुबे से 29 जून को करायी थी। उस वक्त ,खुशी की उम्र दस्तावेज के हिसाब से 17 साल 8 माह थी। गरीबी का हवाला देकर मां बाप ने शादी से इंकार किया तो गैंगस्टर विकास दुबे ने पूरे परिवार को 48 घंटे पूर्व अपने गांव बुला लिया। उसके एक इशारे पर खुशी की खुशी जाने बिना शादी का मंडप सज गया था परिजनों के हिसाब से।
2 जुलाई की काली रात
दो जुलाई की काली रात आठ पुलिस वालों के साथ कई परिवारों के लिये काल बन गयी। इसमें एक खुशी भी थी। सुहागन बनी खुशी को नहीं पता था कि वह इतनी जल्दी विधवा हो जायेगी। आठ पुलिस वालों को मारने वाले विकास के अहसान का कर्ज उतारने के लिये उसके भतीजे अमर दुबे ने भी ताबड़तोड़ गोलियां पुलिस पर चलायी थी। तीन दिन बाद उसे एसटीएफ ने हमीरपुर में मार गिराया था, किसी एक गोली से खुशी विधवा बन गयी।
पुलिस ने बनाया था आरोपी
खुशी को पुलिस ने अमर दुबे की मां के साथ आरोपी बनाया था। फर्द के अनुसार खुशी घटना के वक्त पुलिस वालों के बारे में बता रही थी देखा यहां छूपा है कोई वहां छूपा, और चीख रही थी मारों इन पुलिस वालों को, हालाकिं इसका कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के पास नहीं है।
अधिकारियों ने पहले माना की खुशी के साथ गलत हुआ अचानक उसकी फोटो और वीडियो वायरल हुई जिसमें वह नांचती और खुश नजर आ रही थी।
अधिवक्ता शिवकांत दीक्षित के अनुसार कौन लड़की अपनी शादी में दुखी रहती है। यहां तो मामला उल्टा था, खुशी नाबालिग है, उसका कथित मामा गैंगस्टर विकास दुबे जबरन उसकी शादी करा रहा था, ऐसे में उसका नांचना या खुश होना कोई गुनाह नहीं है।
अधिवक्ता के अनुसार खुशी की उम्र कम है, उसकी शादी जबरन करायी गयी, दस्तावेजों के अनुसार कोर्ट ने माना कि खुशी नाबालिग है। अब पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं कि खुशी को गुनाहगार साबित करें। वहीं उसकी उम्र को लेकर अब मेडिकल रिपोर्ट एक मात्र सहारा बची है।
Comments
Post a Comment