चंद पैसों लिये मानकों को दर किनार करके होटलों में अय्याशी के खेल खेला जा रहा था। पुलिस की परपरस्ती में इनप होटलों में प्रेमी जोड़ों के लिये हर सुविधा मुहैया है। बस पैसा फेंकिये और खेल शुरू, न पुलिस का डर न रूसवाई का पर एक युवती की हिम्मत से ऐसे एक होटल का भण्डफोड़ हुआ है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल की टीम ने शहर के चर्चित कारोबारी और कथित नेता के होटल में छापेमारी की है। टाटमिल चौराहे पर अंदर की तरफ स्थिति यशराज होटल में छापेमारी के दौरान 16 प्रेमी जोड़े मिले। अचानक पुलिस को देखकर लड़कियां बिलखने लगी। मैनेजर राकेश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि स्टेशन के आसपास जिस्मफिरोसी से लेकर सभी काले धंधे फलते फूलते है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी भनक नहीं है पर मोटे चढ़ावे के चलते यहां सबी बोलती बंद रहती है। रेलबाजार में ही एक चौकी के पास कम उम्र के लड़के लड़कियों को हर सुविधा मुहैया करायी जाती ह। ऐसे कुछ नामों का खुलासा हमने पूर्व में किया था।
वहीं एक नम्बर स्टेशन के पास कई ऐसे होटल है जहां दिन रात लड़के लड़कियों का आना जाता लगा रहता है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद साफ हो गया कि यहां ये धंधा खूब चल रहा है। कई होटल तो गलियों के अंदर है। जहां अच्छे घरों की लड़कियों को लड़के प्रेम जाल में फंसा कर लाते है ओर उनकी अस्मत से खिलवाड़ होता है।
Comments
Post a Comment