तो किया ड्रिंक भी टॉनिक ,अगर पीते है शराब तो जरूर पढ़ें

शराब पीना सेहत के लिये ठीक नहीं होता है, हर युग में मदिरा को लेकर समाज में एक ही राय रही है, शराब पीना स्वास्थ्य और समाज के लिये ठीक नहीं है। हम एक सभ्य समाज के लिये यही कहेंगे कि शराब से दूरी जीवन के लिये जरूरी० पर जो लोग पीने के लिये शौकिन है उनमे कम लोगों को पता होगा कि व्हिस्की, स्कॉच, बीयर, और वाइन में फर्क क्या है। आईये कुछ बात करते है शराब को लेकर 
यूं तो देश में कई प्रकार की शराब के ब्रांड है, एक से एक महंगी और लाजवाब, पर शराब शब्द से ही कई लोग मुंंह बनाते लेते है तो कुछ सीधे कहते है भई शराब पीना ठीक नहीं। तो जो लोग ऐसा कहते है उनहें बता दे कि शराब पीने के भी अपने फायदे होते है। 
 चर्चा हमेशा रिसर्च के अनुसार यह बात मानी जा चुकी है कि वाइन पीने से स्वास्थ्य लाभ होता है। हालांकि यह बात भी सच हैं कि नशीले पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक होते हैं और किसी भी चीज की अति बुरी होती है। लेकिन अगर सही मात्रा में किसी चीज का सेवन किया जाए तो वह सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। वाइन का सेवन हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है।
वैसे व्हिस्की को एक एक या दो पैग पीया जाये तो यह नुकसान नहीं करती है। पर इसमें केमिकल और सड़े हुए अनाज से बनाये जाने के कारण नुकसान के चासेंज ज्यादा होते है।
खैर हम बात कर रहे थे वाइन की तो आपको बता दे कि 
वाइन एक तरह का ड्रिंक होता है जो काले या हरे अंगूर से बनाया जाता है। इसमें विटामिन बी 6, आयरन, मैग्नीशियम के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व शामिल होते हैं जो स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं।बाजार में बहुत तरह की वाइन मिलती हैं लेकिन मुख्यत: वाइन दो प्रकार की होती है - रेड वाइन और वाइट वाइन। रेड वाइन मोटापा, कम ब्लड प्रैशर की समस्या से राहत, दिल के रोग के अलावा बहुत सी परेशानियों को कम करती है। रेड वाइन सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन और हेयर के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।वाइन पीने से शरीर में रक्त का बहाव तेज होकर शरीर में स्फूर्ति लाता हैं। शरीर में रक्त का बहाव ठीक होने से त्वचा पर चमक आती है और त्वचा पर मौजूद डेड स्किन भी हटती है। वाइन पीने से त्वचा कोमल और नरम बनती हैं। रेड वाइन का इस्तेमाल आप घर में भी कर सकते हैं अपनी तवचा को चमकदार बनाने के लिए। इसके लिए 2 चम्मच रेड वाइन, 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और एक पैकेट ग्रीन टी को एक कटोरे में मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से फैलाकर लगाएं। 10 - 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चचेरे को धो लें। त्वचा चमकदार बन जाएगी।
विदेशों और बड़ी पर्टियों में वाइन का क्रेज महिलाओं में जबरदस्त है।

Comments