विकास दुबे एक ऐसा नाम जिसे सुनकर ही लोगों के मुंह से बरबस निकल जाता है.. कानपुर वाला.. पर कम लोगों को पता होगा कि खौफ का दूसरा नाम कहलाने वाले विकास दुबे की एक
लव स्टोरी
भी थी जिसने उसे काफी हद तक बदल दिया था। पर दुश्मनों की राजनीति और पुलिस के डर ने उसे सुधरने नहीं दिया। एक साक्षात्कार में खुद विकास की प्रेमिका और पत्नी ने यह खुलासे किये। जिसे आपके साथ आज साझा कर रहा हूं।
विकास दुबे उर्फ पंडित की लव स्टोरी 1996 में शुरू हुई थी। तब उसके ऊपर शिवली में तीन मुकदमें दर्ज थे। रोबिली आवाज, सामान्य कद काठी और बुलट से बुलेट राजा की तरह चलने वाले विकास दुबे की दोस्ती जेल में बंद राजू खुल्लर से हुई थी।
राजू रिचा का सगा भाई है, और उस वक्त कानपुर में रहता था। इंटरव्यू में रिचा ने बताया कि विकास का घर आना जाना था, जब पहली बार विकास ने उसे देखा था। मोबाइल का जमाना शुरू हुआ था, पहली बार विकास ने पेन से कुछ लिखने की कोशिश की थी, पर वह समझ नहीं पायी थी। a
१९९६ में अक्टूबर माह में विकास ने रिचा को घर में ही बात करने के लिये रोका था और उससे अपने दिल की बात की थी। उस वक्त विकास दुबे २५ साल का गबरू जवान था।
बेहद खुबसुरत रिचा भी उसे दिल दे बैठी थी, पर उसे नहीं पता था कि जिस विकास से वह शादी के सपने बुन रही है वह जिन्दगी में इतना बड़ा कांड करके उसका और बच्चों का भविस्य बर्बाद कर देगा।
दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने अपने घर के लोगों को बताया, विकास के पिता और मां को शादी से कोई ऐतराज नहीं था, पर राजू को इससे ऐतराज था क्योंकि वह विकास का दिमाग समझ चुका था।
आखिरकार दोनों ने अपने प्यार को रिश्ते का नाम देते हुए १९९७ में कोर्ट मैरिज कर ली थी।
रिचा बताती है कि राज्य मंत्री की हत्या के बाद पुलिस और मृतक के परिजनों ने बहुत बवाल काटा था, तब एक बेटा हो चुका था, उस वक्त पहली बार विकास का खतरनाक रूप देखा था।
पत्नी होने का फर्ज निभाया
रिचाा बताती है कि पत्नी होने के नाते विकास को सही रास्ते पर लाने की कोशिशें की विकास भी पत्नी और बच्चों के लिये सही रास्ते पर आने की शुरूआत कर चुके थे, कुछ नेता और खाकी वालों को यह पंसद नहीं था। मंत्री की हत्या से जमानत पर छूटने के बाद एक साल तक उन्होंने कोई क्राइम नहीं किया था, खेतीबाड़ी करते रहे। कुछ ठेके के काम किये, पर इस बीच पुलिस ने उन्हें बहुत परेशान किया। आखिर सब्र टूट गया और उन्होंने उसी राह पर दोबारा चलना शुरू कर दिया था।
रिचा ने टीवी इंटरव्यू में खुलकर कहा एक पत्नी होने के नाते उन्हें गलत कामों से रोका तो उन्होंने उसे भी नहीं छोड़ा, गृहणी के साथ वहीं हुआ जो अक्सर सुनने को मिलता है, मार कुटाई और गाली गलौच, कई बार वह मायके आयी पर विकास के दबंगई के चलते उनहें लौटना पड़ा। विकास के बारे में कहा कि वह पत्नी और बच्चों को बुहत चाहते थे, इसलिये अपने बुरे कामों से हमेशा दूर रखा।
Comments
Post a Comment