बात कुछ सालों की ही तो है, जब यूटयूब सिर्फ मनोरंजन के लिये लोग इस्तेमाल करते थे। फिर धीरे धीरे इसे न्यूज का माध्यम बना लिया गया। और आज यह गली मोहल्ले के नये पत्रकारों का पूरा स्टूडियों यानी की चैनल कम्पनी बन गया। महज दस मिनट की मेहनत में बनने वाले इन यूटयूब चैनल के पत्रकार और इनकी पत्रकारिकता को लेकर क्या कहे। मुझे यूटयूब से कोई गुरेज नहीं,
यूटयूब पर चलने वाली खबरों और उनके पत्रकारों से भी गुरेज नहीं
गुरेज तब होता है जब बड़े चैनलों का नाम से मिलता जुलता नाम रखकर वसूली और खबर दिखाने का डर दिखाकर
फ्री की बिरयानी, फ्री की मूवी, सैरसपाटा,शराब, कबाब का खेल सजाया जाता है।
अब नया मामला देखने को मिला बजरिया में।
यहां पुलिस ने खूब सारे पटाखे पकड़े। किसी यूटयूबिया ने खबर उड़ा दी कि फला थाने में पटा खे में पकड़े गये। सभी पत्रकारों के एक एक डिब्बा पटाखा दिवाली गिफ्ट मिलेगा।
अब भईया फ्री का सुनकर हमऊ पहुंच गये।
पर जब पहुंचे तो होश उड़ गये। करीब सौ तो पत्रकार हुईयें वहां पर सब के हाथ में चैनल की आईडी।
ये और बात रहे कि फील्ड पर काम करने वाले ओरिजनल पत्रकार साथी अपना काम करके किनारे हो गये थे।
फिर अचानक पत्रकारों की भीड़ से एक मोटे ताजे पत्रकार साहब निकले, बोले चलो बे आईडी लगाओ सीओ के वर्जन ले लेओ, खबरभेजनी है। उसके बाद तीस चालीस आईडी सीओ के मुंह में लगा दी, हम दस कदम की दूरी पर ही थे, सीओ साहब का चमकता चेहरा, आईडी में छूप गया।
एक बारगी तो हम चौंक गये कि सीओ साहब है भी की नहीं...
फिर एक थोड़ी सी आवाज उनकी सुनी तो दिल को सकून मिला।
अभी ये वाले पत्रकारों ने सीओ महोदय को मुंह दिखायी करके हटे की फिर से बीस पच्चीस आ गये और आईडी लगा दी।
दरअसल थानावार गली मोहल्ले में बने यूटयूबिया पत्रकार इतने है कि एक क्षेत्र से कहो सौ निकल आये। सभी रंगबाज टाइप के कई तो लग्जरी कार से चलते है।
रात एक बजे तक ये यूटयूबिया पत्रकार वहां डटे रहे,
ये हसीन मंजर देखकर मेरी भूख प्यास इतनी मर चुकी थी, पटाखे मिलने की आस टूट चुकी थी
फिर भी उम्मीद की दिया दिल में जलाये, एक पत्रकार से पूंछ लिया कि भईया ये थाने में हो क्या रहा है
अब हमे क्या पता था कि वह नेशनल किस्म का पत्रकार है, सीधे बोल दिया, घर जाओ, पाकिस्तान को पटाखे सप्लाई करने वाले पकड़े गये है....क्रमश...
नोट ये पूरा वाक्य मनोरंजन मात्र है, इसका बजरिया में पकड़े गये पटाखों, वहां आये यूटयूबियां पत्रकारों, और उनकी नौटंकी, से पूर्ण रूप से लेना देना है...
हमारा मकसद इन पत्रकार साथियों का अपमान करना बिल्कुल नहीं...
फिर भी कर रहे है...
Comments
Post a Comment