नापाक इश्क़ का हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका ने किया ख़ौफ़नाक अंत


कानपुर।
कानपुर 4 जनवरी। हिस्ट्रीशीटर आशू यादव की हत्या उसकी हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की थी। लव, सेक्स, धोखे की इस खौफनाक कहानी की इबारत भी चंद घंटों में लिखी गयी और उसे अंजाम दे दिया गया। तीन माह के  नापाक प्रेम का अंत आशू यादव की हत्या पर जाकर ठहरा। पुलिस की तीन टीमों ने मिलकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया तो चौकाने वाले राज सामने आये। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल, सीओ कैंट निखिल पाठक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी
। गुडवर्क में शामिल टीम को पच्चीस हजार का रिबार्ड दिये जाने की घोषणा की गयी है। 31/1 जनवरी की रात करीब पौने तीन बजे फोन करके आशू यादव को बुलाया गया था। दूसरेदिन उसकी लाश उसी के कार में सीटीआई नहर के पास मिली थी। पुलिस ने छानबीन कर तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक आशू यादव के प्रेम सबंध हिस्ट्रीशीटर दीपिका से थे। इसकी जानकारी जब दीपिका के पूर्व प्रेमी अमित गुप्ता को हुई तो उसने जेल में बंद दीपिका के पति अवनीश के सामने पोल खोलने की धमकी दी। जिसके बाद हत्या की पूरी स्किप्ट तैयार की गयी। दीपिका ने ही फोन करके आशू को अपने घर मसवानपुर बुलाया था, जहां दोनों अपित्तजनक स्थिति में थे। तभी प्लानिंग के तहत अमित अपने दो साथी किशन और सचिन के साथ पहुंचे थे। दीपिका और अमित ने मिलकर आशू की गला दबाकर हत्या कर दी, उसकी सोने की जंजीर, अंगूठी नकदी निकाल कर शव को कार में डाल कर किशन और सचिन के जरिये ठिकाने लगा दिये। सर्विलांस की मदद से इन हत्यारों तक पहुंची पुलिस ने सचिन और किशन को गिरफ्तार कर लिया। दीपिका और अमित गुप्ता फरार है।

Comments